सुपौल, जनवरी 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पिता की आंखों के सामने लाडली बेटी सुलेखा की मौत ने पूरे घर को झंकझोर कर रख दिया है। कौन जानता था कि पिता के साथ मैट्रिक परीक्षा को लेकर जरूरी काम से स्कूल जा रही सुलेखा दोबारा लौटकर घर नहीं आयेगी। छह भाई बहनों में सुलेखा पांचवें नम्बर पर थी। परिजनों के अनुसार वह खुशनुमा स्वभाव की थी और पढ़ने में काफी तेज थी। सुलेखा आगामी 17 फरवरी से होने वाली मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। बुधवार को अपने घर दीवानगंज से दोपहर बारह बजे अपने पिता शिवराम साह के साथ दोनों दो साईकिल पर सवार हो आवश्यक कार्य के लिए स्कूल जा रही थी। घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर पीछे से तेज गति से बालू लोड हाईवा ने सुलेखा को अपने चपेट में लेकर उसकी जीवन लीला को समाप्त कर दिया। बाप के सामने बेटी की दर्दनाक मौत ने पिता को बेसुध कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.