सुपौल, फरवरी 4 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित बजरंग चौक के समीप देर रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा मालवाहक मैजिक से 14 बोड़ी गेहूं की चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसकी कीमत 21 हजार 600 रुपया बताई जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित व्यवसाई दीपक कुमार साह ने बताया कि बीते 3 फरवरी मंगलवार की रात लगभग 9 बजे उन्होंने माल ढोने वाले मैजिक वाहन पर लेबर की मदद से 22 बोरा मकई एवं 28 बोरा गेहूँ लोड करवाया था। जिसे बुधवार की सुबह फारबिसगंज मंडी बेचने के निमित ले जाना था। इसके बाद वे अपने घर के आगे वाहन खड़ा कर उन्हें पाल से ढक कर सो गया था। वहीं बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे जैसे ही वाहन के पास पहुंचा तो देखा कि वाहन पर लदा अनाज में से 14 बोड़ी गेहूं की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया था। चोरी गए गे...