सुपौल, जुलाई 31 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र सोहटा वार्ड दो स्थित महादलित बस्ती में मंगलवार की देर रात 55 वर्षीया एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव बुधवार सुवह उसके घर के आंगन स्थित गड्ढे में पाया गया। मृतका की पहचान महेंद्र सरदार की पत्नी बुचिया देवी के रूप में हुई है। बुचिया देवी घर में अकेली रहती थी। उसके पति और पुत्र रोजी रोजगार के लिए बाहर परदेस में रहते हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह मृतका की चार विवाहित पुत्री मायके पहुंची। इसके अलावा मृतका की कई बहन और रिश्तेदार भी पहुंचे और घटना की जानकारी बाहर रह रहे मृतका के पति और पुत्र को दी गई। खबर लिखे जाने तक दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.