सुपौल, अक्टूबर 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हर साल छठ में सुबह के अर्घ्य के समय ठंड लगती थी। खासकर बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़े पहन कर ही घाट पर जाते थे, लेकिन इस बार ठंड नहीं लगेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण अक्टूबर में गर्मी का अहसास होगा। इस महीने तापमान समान से दो-तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इस वजह से नवंबर के प्रथम सप्ताह में ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर में तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। उधर, शुक्रवार सुबह कोहरा छाया हुआ था। हालांकि 7 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया और 9 बजे तक अच्छी धूप निकल गई। दोपहर तक तीखी धूप के कारण लोगों का पसीना छूटने लगा। इस वजह से जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्...