सुपौल, अक्टूबर 29 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ चौथे दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सोमवार को छठवर्ती महिला, सूर्य भक्त और श्रद्धालुओं द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्ध दिया। वहीं मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के बाद छठ पर्व का समापन हो गया। छठ पर्व को लेकर उप शाखा नहर, पोखर, तालाब और कोसी नदी सहित अन्य जगहों पर छठ घाट बनाया गया था। छठ घाट पर टेंट लगाकर पंडाल और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। छठ घाट पर फूल माला लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल बना हुआ था। चांदपीपर उपशाखा नहर पर छठ घाट पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया उपेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंच कर अर्ध दिया। और लोगों को छठ पर्व की शुभकाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.