सुपौल, दिसम्बर 23 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। इन दिनों इंडो-नेपाल के सीमावर्ती बाजारों के कुछ दुकानों में कॉरेक्स पीने वाले नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ गया है। खास कर कॉरेक्स पीने वाले के संग यहां कई संदिग्द चेहरे वाले नेपाली लोगों का आने-जाने की संख्या भी काफी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो यहां शाम के वक्त चौक-चौराहे के कई दुकानों में शराबियों का अड्डा भी जमता है। इस धंधा से जुड़े लोगों को प्रशासन तक का भय नहीं है। इसका कारण जो भी हो, लेकिन शरीफ लोगों को इन नशेड़ियों से शाम के वक्त उलझना पड़ जाता है। स्थानीय लोगों ने पुलिश प्रशासन से इस पर नियंत्रण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...