सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर में अतिक्रमण और सड़कों पर बढ़ते कब्जों के कारण रोज लगने वाला जाम अब विकराल रूप ले चुका है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई बार पहल की गई। वर्तमान डीएम सावन कुमार पदभार संभालने के कुछ दिन बाद ही शहर की इस गंभीर समस्या को लेकर कड़ी कार्रवाई की थी। डीएम के आदेश पर 15 जून से एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई की गई थी। शहर के लोहिया नगर चौक से हुसैन चौक तक, सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग के दोनों ओर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। इस दौरान दर्जनों बड़े व्यापारियों के अतिक्रमण भी तोड़े गए। यह संभवतः शहर के इतिहास में पहली बार था, जब प्रभावशाली व्यवसायियों पर भी प्रशासन ने समान रूप से कार्रवाई की। यही कारण रहा कि यह अभियान मह...