सुपौल, अप्रैल 4 -- बलुआ बाजार। ललितग्राम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मधुबनी रेलवे ढाला के पास से चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर अररिया जिला के नरपतगंज थाना क्षेत्र के कुल्हा वार्ड 10 निवासी गणेश कुमार यादव है। थानाध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर चार किलो गांजा के साथ तस्कर गणेश यादव को मधुबनी रेलवे ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया है। मोके से एक बाइक को भी जब्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.