सुपौल, अक्टूबर 25 -- प्रतापगंज,, निज प्रतिनिधि। अगामी 27 और 28 को मनाये जाने वाला आस्था का महान पर्व छठ के लिए प्रखंड के विभिन्न घाटों पर साफ सफाई और सजावट का कार्य जोरों से किया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय केंम्पस स्थित बाजारवासियों का मुख्य पोखर घाट की सफाई पंचायत की मुखिया फागुनी देवी द्वारा जोर शोर से करवाई जा रही है। इसबार सीढी बन जाने से पोखर की रौनक बढ गई है। सीढी के नीचे अधिक पानी होने के कारण उसे डेंजर जोनम के रूप में घोषित कर वहां कोई अनहोनी न हो इसलिए सांकेतिक रुप में लाल रस्सी लगाई गई है। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश दास बताते हैं कि पोखर के चारो ओर रौशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जायेगी, ताकि संध्या और सुबह आने वाले छठवर्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बाजार से पूरब से गुजरी पंसाही नहर मंडल टोला पर भी छठवर्तियों के लिए...