सुपौल, फरवरी 6 -- जदिया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की बघैली पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड पांच में गुरुवार रात एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव समेत आस-पास के मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि सुनील यादव (40 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने शुक्रवार सुबह उसे आवाज देकर जगाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि घरेलू कलह की वजह से वह एक कमरे में अकेले सोया हुआ था जबकि अन्य परिजन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मानें तो सुनील यादव पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह से परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। इस मा...