सुपौल, जनवरी 22 -- सुपौल, एक संवाददाता। ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सुपौल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पदयात्रा में शामिल रक्षा दल के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था। भारत माता की जय, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद सहित गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। पदयात्रा का उद्देश्य आमजन में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक एकता और अनुशासन का संदेश देना था। इस कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्रों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.