सुपौल, फरवरी 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बलुआ बाजार पैक्स गोदाम निर्माण प्रकरण में हिंदुस्तान की खबर का असर हुआ। पैक्स चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू रहते हुए 72 लाख रुपये से अधिक का कार्यादेश जारी करने के मामले में जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) संतोष कुमार अपने ही आदेश के जाल में फंस गए। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल सिंह की शिकायत के बाद डीसीओ ने अपना आदेश निरस्त कर दिया। अब यह मामला केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि नियमों की अनदेखी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल बन गया है। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने तीन फरवरी के अंक में डीसीओ पर वर्तमान अध्यक्ष को निर्विरोध जिताने के आरोप, शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीसीओ ने यह आदेश दिया है। उस रिपोर्ट में पैक्स चुनाव के दौरान प्रशासनिक भूमिका को लेकर सवाल उठाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.