भागलपुर, मार्च 8 -- राघोपुर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के गद्दी चौक के पास शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे बाइक से गिरकर चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र निवासी मो. अब्दुल (27) धरहरा के एक चिमनी पर काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में गद्दी चौक के पास धरहरा रोड में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को साइड देने के क्रम में वह अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार झा ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.