सुपौल, फरवरी 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। गणपतगंज बाजार में सड़क अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या गहराती जा रही है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाजार क्षेत्र में भीषण जाम लग गया, जिससे आम लोगों, दुकानदारों और बाबा भीमशंकर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। खासकर बाजार से मंदिर जाने वाली सड़क पर शाम के समय वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-106 के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानों का कब्जा, ई-रिक्शा, टेंपो और ठेला की अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियां सड़क को संकरा कर रही हैं। इससे यातायात बाधित रहता है। महाशिवरात्रि और सावन जैसे धार्मिक अवसरों पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। मंदिर मोड़ के समीप कुछ मांस दुकानों के बाहर फैली गंदगी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को न...