सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की सड़कों के किनारे खुले में मीट, चिकेन और मछली की बिक्री पर अब सख्ती तय मानी जा रही है। सुपौल नगर परिषद नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के बाद हरकत में आ गया है। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन ने विशेष अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र के सभी 28 वार्डों में वार्ड स्तर पर बिक्री स्थलों और दुकानों का सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक विशेष टीम गठित होगी, जो नियमों की पड़ताल कर रिपोर्ट नगर प्रशासन को सौंपेगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि दुकानें निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रही हैं या नहीं। सड़क किनारे, फुटपाथ या खुले में अमानवीय तरीके से पशु मांस उत्पादों की बिक्री पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रावधानों के विपरीत संचालित दुकानों ...