भागलपुर, जनवरी 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच 27 जेपी चौक के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण एक छह चक्का ट्रक आगे जा रहे एक कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह चक्का ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ट्रक चालक दीपू कुमार (19 वर्ष), पुत्र रामनरेश दिमान, निवासी गोमपुर, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे थे। घने कोहरे के कारण आगे चल रहे कंटेनर ट्रक को देख नहीं पाए और टक्कर हो गई। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान उपचालक रौनक शुक्ला (20 वर्ष), निवासी गोमपुर, था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.