सुपौल, फरवरी 9 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। खनन विभाग की लापरवाही से निर्मली प्रखंड के कोशी नदी के किनारे धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा हैं। कोई देखने और रोकने -टोकने वाला भी नहीं हैं। बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं। डर से लोग चुप रहने में ही भलाई समझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कमीशन हर जगह पहुंच रहा हैं कौन रोकेगा। इस कारण बालू माफियाओं की बल्ले-बल्ले हैं। दिन के उजाले में कोशी नदी में धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। यही कारण है कि बालू माफियाओं का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अवैध बालू खनन को लेकर सरकार व पुलिस मुख्यालय की सख्ती भी इस इलाके के बालू माफियाओं पर बेअसर साबित हो रही है। बताते चलें कि राज्य में अवैध बालू खनन को लेकर सरकार ने कई कड़े कानून व सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अवैध बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.