सुपौल, फरवरी 12 -- पिपरा, एक संवाददाता। कैलाशपुरी मेला स्थल के चहुंमुखी विकास को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम सावन कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को अभियंताओं की टीम ने मंदिर परिसर पहुंचकर विभिन्न कार्यों के लिए जमीन की नापी की। एई अंकिता सोम, जेई यशोधर कुमार और जेई मोहम्मद जसीमुद्दीन ने मंदिर प्रांगण स्थित तालाब के जीर्णोद्धार, छठ घाट निर्माण, पोखर उड़ाही, फाइबर ब्लॉक एवं बैठने के लिए शेड निर्माण तथा कला मंच के लिए भूमि मापी की। बताया गया कि उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव व विधायक रामविलास कामत द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस दिशा में पहल तेज की है। मौके पर मेला सचिव सुनील कुमार पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...