सुपौल, फरवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह (4 से 11 फरवरी 2026) के तहत सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की थीम "यूनाइटेड बाय यूनिक" रही। इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अलका ने कहा कि कैंसर का सबसे प्रभावी इलाज समय पर पहचान है। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति की कैंसर से जुड़ी यात्रा अलग हो सकती है, लेकिन जागरूकता और समय पर जांच से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. निशा भारती ने भी तंबाकू सेवन को कैंसर का प्रमुख कारण बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर जीएनएम नर्सिंग संस्थान सखपुर सुपौल के छात्रों ने नुक्कड़ न...