सुपौल, फरवरी 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवनाथ मंडल ने एक पत्र जारी कर चांदपीपर पंचायत निवासी कृष्णदेव कुमार को तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में जिला अध्यक्ष ने उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि कृष्णदेव कुमार शीघ्र ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रकोष्ठ की इकाइयों का गठन कर प्रदेश कार्यालय को इसकी सूचना देंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके मनोनयन से तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। कृष्णदेव कुमार के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। प्रखंड क्षेत्र के कई पार्टी नेताओं और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.