सुपौल, जनवरी 14 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। पिछले एक सप्ताह के अंतराल के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। बढ़ रहे कुहासे के साथ दोपहर बाद से ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। कनकनी भरी पछिया हवा चलने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतर लोग फिर से अलाव, हीटर आदि का सहारा लेने लगे हैं। बढ़े ठंड और कनकनीके कारण बुधवार दोपहर बाद सड़कों पर आवागमन अपेक्षाकृत कम होनी लगी जो शाम होते ही काफी कम हो गई। मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही धूप खिलने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन दोपहर बाद बढ़ रही ठंड के कारण एन एच 327 ई सहित अन्य सड़कों पर आवागमन कम हो गया। कनकनी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त होता जा रहा है। बढ़ रही ठंड के बीच लोग यात्रा करने से परहेज करने लगे हैं। बिगत दो दिन से धूप रहने के कारण तापमान बढ़ते ही जनजीवन पूरी तरह सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.