सुपौल, नवम्बर 21 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत में कार्तिक पूर्णिमा के मेला अवसर पर गुरुवार को कुश्ती प्रतियोगिता देखने आए राघोपुर थाना क्षेत्र के राम किशनपुर गांव के मो. जकिर 65 वर्ष की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक मो जकिर गांव के अन्य लोगों के साथ कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए भपटियाही मेला आया था। लेकिन अचानक हार्ट अटैक हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उनके गांव के अन्य लोगों ने मृतक मो. जकिर को उठाकर अपने साथ राघोपुर थाना क्षेत्र के राम बिशनपुर गांव लेकर चला गया। थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता देखने आए एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से होने की जानकारी मिली है। पुलिस वहां पहुंची तो मृतक के परिजन उसे लेकर चले गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...