सुपौल, जनवरी 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सभी पंचायतों में किसानों के लिए ईकेवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मौजूदा समय में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना सबसे आवश्यक कार्य बन गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी होगी। बिहार सरकार के निर्देशानुसार एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई है। इस दौरान किशनपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां किसान अपनी फार्मर आईडी बनवा सकेंगे। इन कैंपों में कृषि विभाग के कर्मियों के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी संयुक्त रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.