सुपौल, दिसम्बर 2 -- किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर प्रखंड अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासनिक कार्रवाई का माहौल देखने को मिला, जब कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई भूषण स्वर्णकार के पक्ष में आए कोर्ट जजमेंट के अनुपालन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद राजकुमार विश्वकर्मा और स्वर्गीय रामू यादव उर्फ फॉलो यादव के घर से जुड़ा हुआ था। कोर्ट द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देश के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान किशनपुर सीओ सुशीला कुमारी, अंचल अमीन मनीष कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सिर्फ...