सुपौल, जून 26 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में 16 पंचायत हैं। इसमें 11 पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है, लेकिन कहीं भी डॉक्टर नहीं हैं। इसके कारण लोगों को इलाज कराने के लिए सीएचसी किशनपुर जाना पड़ता है। सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि हर पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और एएनएम की नियुक्ति कर दी गई है, लेकिन यह दावा सिर्फ कागज पर ही संचालित हो रहा है। बताया जाता है कि 11 उप स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ 6 उप स्वास्थ्य केंद्र को ही अपना भवन है, लेकिन डॉक्टर की एक भी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित नहीं हैं। मजे की बात है कि 6 उप स्वास्थ्य केंद्र में कागजों पर ही एएनएम ड्यूटी करती है। कोसी तटबंध के भीतर दुबियाही, मौजहा, बौरहा, परसामाधो के पंचायत उप स्वास्थ्य केन्द्र कागज पर ही संचालित है। बारिश के समय यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.