सुपौल, फरवरी 8 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कोशी पब्लिक स्कूल होनहार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायक फ्लैग-ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में मो मुर्शीद, मो शाहिद, फरहान, मो आसिफ, सुशील कुमार, सौरभ, गौरव, जीवन, रिषी, ईशान व पीयूष शामिल हैं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रामलखन शाह एवं प्रधानाचार्य अदमाप्रताप की मौजूदगी में खेल शिक्षक प्रवीण कुमार ने किट प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.