भागलपुर, अप्रैल 20 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता । नप क्षेत्र के एनएच 327 लालपट्टी धर्मकांटा के पास शनिवार की रात एक स्विफ्ट डिज़ाइनर कार ने वहां साइड में खड़े एक 18 चक्के ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में जहां कार क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं कार चला रहे नप क्षेत्र के शनिचर हाट के कपड़ा व्यवसायी रमेश गुप्ता का 21 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गुप्ता और कार के आगे की सीट पर बैठा थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत जरैला वार्ड 11 निवासी राम श्री यादव का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात्रि लगभग डेढ़ बजे की बताई जाती है। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों घायलों को घटनास्थल से इलाज के लिए सुपौल लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गोलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.