सुपौल, फरवरी 2 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कामकाजी महिला व पुरुषों के लिए उनके छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल व संरक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पालना घर का संचालन हो रहा है। नौ जुलाई 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में पालना घर का उद्घाटन बिहार सरकार में मंत्री सह जिला प्रभारी मदन सहनी ने किया था। पालना घर के लिए संविदा आधारित क्रेच वर्कर (बच्चों की देखभाल करने वाली सदस्य) अर्पणा कुमारी, सहायक क्रेच वर्कर बंदना कुमारी तथा एक महिला सिपाही रूपा कुमारी कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित पालना घर का उद्देश्य समाहरणालय परिसर और आसपास में कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मियों को कार्यालयीय अवधि में अपने बच्चों के पालन-पोषण की चिंता से मुक्त करना है। उनके छह महीने से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों क...