सुपौल, अप्रैल 23 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। कड़हरवा पंचायत के औरहा वार्ड 5 में सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे करंट की चपेट में आने से एक रसोइया की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के जरैला वार्ड 6 निवासी नवीन यादव (35) के रूप में की गई। बताया जाता है कि नवीन यादव कड़हरवा पंचायत के औरहा टोला में एक व्यक्ति के घर श्राद्ध कर्म में अपने सहयोगी खोरिया मिशन निवासी गणेशी साह के साथ भोज के लिए खाना बना रहता था। इसी क्रम में वह पंखा को घुमाना चाहा तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.