सुपौल, जनवरी 4 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने जरूरतमंदों के बीच शनिवार की देर रात कंबल वितरण किया । कंबल का बितरण अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, आदर्श मोहल्ला के महादलित टोला तथा मेला ग्राउंड आदि जगहों परघुम घूम कर 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए । एसडीओ अभिषेक कुमार एवं विधायक सोनम रानी ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल दिए। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद बिना सहायता के न रहे। आवश्यकता के अनुसार आगे भी ऐसे राहत...