सुपौल, अप्रैल 14 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। भवानीपुर उत्तर पंचायत के दुअनिया में शनिवार की रात हादसे में युवक किशोर कुमार की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किशोर कुमार राम शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे खाना खाकर अपने पड़ोसी के घर सोने जा रहा था। इसी दौरान एनएच 27 पर सिमराही से फारबिसगंज की ओर जा रहे एक चार चक्का वाहन ने ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के फेर में सड़क किनारे खड़े किशोर कुमार को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर दुआनियां पहुंच गए और शव रखकर एनएच 27 जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.