भागलपुर, मार्च 18 -- सुपौल। 45वी वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी भीमनगर ने चेकपोस्ट ड्यूटी के दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बाल विवाह के बंधन से मुक्त कराया। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसबी जवानों द्वारा भारत प्रभाग से नेपाल जा रहे एक जोड़े को संदिग्ध आधार पर रोक कर पूछताछ किया। पाया गया कि नेपाल का रहने वाला है वह शादी करके भारत से नेपाल जा रहे थे। नाबालिग के बयान मुताबिक वह नेपाल नहीं जाना चाहती थी एवं शादी से खुश नहीं थी। एसएसबी द्वारा मानव तस्कर रोधी इकाई की उपस्थिति में आवश्यक कार्यवाही की गई एवं नाबालिग को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपौल तथा पकड़े गए व्यक्ति को थाना भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.