सुपौल, फरवरी 20 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर की पहल पर एक एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 200 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें उनके हीमोग्लोबिन स्तर का आकलन कर खून की कमी का पता लगाया गया। जहां शिविर में बीसीएम शादाब अली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एएनएम सुप्रिया कुमारी, निकिता कुमारी और मोनिका कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं को एनीमिया के लक्षण, बचाव के उपाय और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां जांच के दौरान जिन छात्राओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ दवा उपलब्ध कराने की बात कही गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि किशोरियों में एनी...