सुपौल, जनवरी 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनूपलाल यादव कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई, के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद , वार्ड 20 में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान राष्ट्रवादी नेता थे। आज उनकी 129वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी सच्चाई, कर्तव्य और बलिदान के प्रतीक थे। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.