सुपौल, दिसम्बर 23 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक परम पूज्यनीय सर्व श्री सतगुरु आशुतोष महाराज के शिष्यों एवं शिष्या ने किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की मौजहा पंचायत स्थित ठारही धता में पांच दिवसीय सत्संग भजन संकीर्तन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। सत्संग की शुरुआत सुनीता भारती ने प्रवचनों के माध्यम से सत्संग प्रेमी लोगों को कहा कि आज हमें मानव जीवन जिस कार्य के लिए मिला है, वह काम हमलोग नहीं करके संसार के मोह माया के पीछे भागकर अनमोल समय को व्यर्थ गंवा रहे हैं। संत महापुरुष कहते हैं कि यह मानव तन हमे ईश्वर की भक्ति करने के लिए मिला है। क्योंकि यह मानव जीवन हमें एक साधन मिला है, ईश्वर को जानने के लिए जब हम उन्हें जानेंगे तभी भक्ति की शुरुआत होगी। स्वामी सुकर्मानन्द ने कहा कि महापुरुष समझाते हैं कि बड़े भाग्य से...