भागलपुर, मार्च 23 -- निर्मली, एक संवाददाता। ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आते ही अनुमंडल क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और लोग ईद की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। जानकारों के अनुसार, ईद-उल-फितर संभवतः 31 मार्च को मनाई जाएगी। रमज़ान के रोज़े के दूसरा अशरा खत्म होने के साथ ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। लोग नए कपड़े, मिठाइयाँ, सेवइयां और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं, जिससे माहौल गुलज़ार हो उठा है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है, जिसमें खासतौर पर सेवइयों से बनी खीर बनाई जाती है, जिसे परिवार, मित्रों और मेहमानों के साथ साझा किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.