सुपौल, फरवरी 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशिष और एसपी शरथ आरएस ने वीरपुर और भीमनगर क्षेत्र का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा तंत्र की समीक्षा की। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुए इस दौरे में सीमा चौकियों, कस्टम कार्यालय और थाना परिसर तक व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। मौके पर डीआईजी डॉ. कुमार आशिष ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तय कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.