सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के निजी विद्यालयों के लिए इंटेक कैपेसिटी (छात्र प्रवेश क्षमता) अद्यतन करने की निर्धारित अंतिम तिथि 15 फरवरी को समाप्त हो गई। शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार निर्देश और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कई विद्यालयों ने समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 03 फरवरी को जिले के 167 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपनी इंटेक कैपेसिटी पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया था। जारी आदेश में विभाग ने स्पष्ट कहा था कि अगर समय से निजी विद्यालयों द्वारा इंटेक कैपेसिटी अपलोड नहीं कराया गया तो स्कूलों की प्रस्वीकृति रद्द कर दी जाएगी। विभागीय आदेश के बावजूद शनिवार की देर शाम तक 77 स्कूलों द्वारा इंटेक कैपेसिटी अपलोड नहीं की गई। मामले को लेकर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.