सुपौल, फरवरी 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के आरकेबीए एवं हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों पर चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा का जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा दे रही छात्राओं की स्थिति का जायजा लिया और वीक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम सावन कुमार ने परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर घूमकर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और शांतिपूर्ण संचालन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्राधीक्षक सहित सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.