सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, एक संवाददाता। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में बिहार कौशल विकास मिशन के सहयोग से आज जिला एवं राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। इस क्रम में मंगलवार को सीएनसी टर्निंग एवं कैमिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी की राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि वेब टेक्नोलॉजीज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यक्रम के नोडल इंचार्ज सह डीन एकेडेमिक्स डॉ. चन्दन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कौशल प्रतियोगिताएं युवाओं को वास्तविक औद्योगिक वातावरण से जोड़ती हैं। सीएनसी कैमिक...