सुपौल, मार्च 21 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। महेशपुर पंचायत के वार्ड 10 में गुरुवार की देर रात जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एसिड से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रविन्द्र साह के एक कट्ठा जमीन में दूसरे पक्ष के लोग गुरुवार की रात लगभग 12 बजे घर बनाने लगे। जानकारी होने पर रविन्द्र साह, अशोक साह, रोहित कुमार वहां पहुंचे और घर बनाने से दूसरे पक्ष को मना किया। इसी बीच दूसरे पक्ष ने तीनों पर एसिड फेंक दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...