सुपौल, दिसम्बर 8 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही वार्ड 11 स्थित रामपुर गांव में रविवार देर रात हुई भीषण अगलगी में एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। घटना में गृहस्वामी मो इदरीश मामूली रूप से झुलस गए, जबकि घर में रखी नकदी, मवेशी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ आग में जल चुका था। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गृहस्वामी मरियम खातून ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वह अपने परिवार के साथ सो गई थीं। देर रात करीब 2 बजे अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के सदस्यों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और किसी तरह घर से बाहर निकले। इस दौरान मरियम खातून के पति मो इदरीश आग बुझाने के प्रयास में...