सुपौल, अक्टूबर 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। निर्वाचन कार्य को लेकर वाहन कोषांग का संचालन आउटडोर स्टेडियम और आईटीआई कॉलेज परिसर से किया जाएगा। चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 एवं 162 से 165 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के संचालन, नियंत्रण एवं समन्वय के लिए स्टेडियम में स्थापित स्टेशनिंग कैंपस, जिम हाल, कार्यालय कक्ष तथा आईटीआई कॉलेज का मैदान एवं कार्यशाला भवन को चुनाव कार्य संपन्न होने तक जिला वाहन कोषांग के संचालन के लिए अधिग्रहित किया गया है। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा व आईटीआई कॉलेज के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.