भागलपुर, सितम्बर 22 -- सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केदो पर सोमवार को टीएचआर का वितरण किया गया। टीएचआर वितरण का निरीक्षण सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका द्वारा किया गया। ढोली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61, 72,68, 62 और 47 का निरीक्षण सीडीपीओ लक्ष्मी कुमारी महिला पर्यवेक्षिका सीमा सोनी, रोशन जहां, बबीता कुमारी, रंजू कुमारी द्वारा किया गया। महिला पर्यवेक्षिका सीमा सोनी ने बताया कि गर्भवती, धात्री, कुपोषित, अति कुपोषित महिला लाभार्थीयो को चावल, दाल, सोयाबीन, तेल, मसाला, नमक सहित अन्य सुखा राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.