सुपौल, अक्टूबर 13 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जलवायु परिवर्तन और असामान्य बारिश से अक्टूबर माह में उमसभरी गर्मी रह रही है। पिछले कई दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अक्टूबर में भी मई-जून जैसी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। लगभग अक्टूबर बीतने वाला है, लेकिन तेज धूप और उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान भी दो दिनों से 33 डिग्री से ऊपर है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर बरकरार है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 20 अक्तूबर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी बरकरार रहने की संभावना व्यक्त की है। बीते आठ साल में इसबार सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। साल 2022 के बाद इस साल अक्तूबर में हर दिन सामान्य से अधिक तापमान रह रहा है। 12 अक्तूबर को सामान्य रूप से अधिकतम तापमान 31.4 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.