सुपौल, फरवरी 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की हुलास पंचायत के बिचारी गांव स्थित चिलौनी नदी में रविवार सुबह अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान न केवल अधिकारियों के साथ बदसलूकी की गई, बल्कि दबंगों ने पुलिस की गिरफ्त से जब्त ट्रैक्टरों को भी जबरन छुड़ा लिया। मामले को लेकर खनन विभाग के अधिकारी ने राघोपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे खनन निरीक्षक शाहबाज आलम के नेतृत्व में एक टीम हुलास पंचायत के बिचारी गांव स्थित चिलौनी नदी घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। मौके पर टीम ने अवैध बालू लदे दो वाहनों को पकड़ा, जिनमें एक पावरट्रैक ट्रैक्टर (पीए 08 एएच 848) और एक महिंद्रा ट्रैक्टर (पीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.