सुपौल, फरवरी 8 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना एनएच 27 पर कोशी महासेतु के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के अशोक यादव (45) के रूप में हुई। उसे स्थानीय लोगों व एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी भपटियाही में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टर एसके सत्या ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल कर्मियों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है। गंभीर रूप से घायल अशोक यादव किसी बिस्कीट कंपनी में कार्यरत हैं। वह दुकान पर बिस्किट डिलीवरी का कार्य करते हैं। वह बाइक से भपटियाही बाजार तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ ...