सुपौल, फरवरी 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सदर थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगह से स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड 11 में कामेश्वर यादव के घर में बुधवार को सदर थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त छापामारी की। इस क्रम में घर से 1275 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया गया। मौके से कामेश्वर को गिरफ्तार किया गया। उधर, पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के हरदी से 24 पुड़िया स्मैक और 147 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया। मामले में हरदी वार्ड 4 के विवेक कुमार और हरदी वार्ड 10 निवासी शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही बर...