सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने को लेकर अब हर महीने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के क्रम में यह देखा जाएगा कि किस इलाके में कितनी आशा कार्यकर्ताओं ने बेहतर तरीके से प्रसूता समेत अन्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कराने में भूमिका निभाई। इतना ही नहीं राज्य मुख्यालय से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किये गए कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिये जाने तथा उसके विकास को लेकर यह पहल की गई है। इसके माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को हाईटेक बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया जाएगा। गौरतलब है कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को अब मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.