सुपौल, मार्च 20 -- निर्मली, एक संवाददाता। पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि प्रखंड क्षेत्र में अभी तक 2731 लाभुकों का ही सर्वे पूरा कर डेटा एप पर अपलोड किया जा चुका है। बता दें कि केंद्र सरकार ने अगले पांच वर्षों में सभी गरीब पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पंचायतों में सर्वेयर तैनात कर पात्र लोगों का आवास सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वेयरों ने अब तक प्रखंड के सभी पंचायतों में 2731 पात्र लाभुकों का चयन कर एप पर डेटा अपलोड किया। हालांकि हरियाही पंचायत में सर्वे की गति धीमी होने के कारण मात्र 82 लाभुकों का ही सर्वे हो पाया है। इसको लेकर बीडीओ ने सर्वेयर को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बीडीओ आरुषि शर्मा ...